अमेरिकी राष्ट्रपति को जर्मन चांसलर की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68620-अमेरिकी_राष्ट्रपति_को_जर्मन_चांसलर_की_चेतावनी
जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०१, २०१८ ११:२१ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी राष्ट्रपति को जर्मन चांसलर की चेतावनी

जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के उस बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की है जिसमें उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि राष्ट्र संघ एक नाकारा संस्था है। जर्मन चांसलर ने अपने बयान में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिया गया यह बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कोई चीज़ बनाने से पहले किसी दूसरी चीज़ को नष्ट करने के बारे में सोचना भी बहुत ही ख़तरनाक सिद्ध हो सकता है।

जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड की उन सभी नीतियों की आलोचना की जिसके कारण आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक संकट के बादल छाए हुए हैं। मार्केल ने कहा कि ट्रम्प के एकपक्षीय निर्णय व नीतियां, विश्व की शांति व सुरक्षा के लिए ख़तरा उतपन्न कर रहे हैं। (RZ)