पाकिस्तान, आईएमएफ़ से ऋण लेगा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68876-पाकिस्तान_आईएमएफ़_से_ऋण_लेगा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने आख़िर कार देश को आर्थिक संकट से निकालने के लिए आईएमएफ़ से ऋण लेने की मंज़ूरी दे दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१८ १४:४१ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, आईएमएफ़ से ऋण लेगा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने आख़िर कार देश को आर्थिक संकट से निकालने के लिए आईएमएफ़ से ऋण लेने की मंज़ूरी दे दी है।

इस्लामाबाद से तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी ने एआरवाई न्यूज़ के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने वित्तमंत्री असद इमरान के सुझाव स्वीकार करते हुए कहा है कि इस्लामाबाद शीघ्र आईएमएफ़ के साथ वार्ता करेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता अच्छी तरह जानती है कि देश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और हमारे पास आईएमएफ़ के पास जाने के अतिरिक्त कोई रास्ता नहीं है।

पाकिस्तान के वित्तमंत्री असद इमरान ने भी प्रधानमंत्री के बयान की पुष्टि करते हुए कहा कि देश को कम आय वाले वर्गों पर आर्थिक दबाव कम करने के लिए हम आईएमएफ़ से ऋण लेने पर मजबूर हैं।

उन्होंने आर्थिक स्थिति पर बयान जारी करते हुए कहा कि आर्थिक संकट से निकलने को प्राथमिकता हासिल है, आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों से सलाह ली गयी है। (AK)