अब विश्व बैंक के महानिदेशक ने सऊदी अरब पर दबाव बढ़ाया
सऊदी अरब पर पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की स्थिति को स्पष्ट करने को लेकर बढ़ते दबाव के ताज़ा क्रम में विश्व बैंक के महानिदेशक ने सऊदी अरब में सम्मेलन में भाग लेने से इंकार कर दिया है।
यह सम्मेलन सऊदी अरब में पूंजिनिवेश के संबंध में आयोजित होने वाली है।
समाचार एजेंसी रोयटर्ज़ के अनुसार, विश्व बैंक के महानिदेशक जिम यूंग किम ने 23 अक्तूबर से सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में तीन दिन के लिए होने वाले सम्मेलन में भाग लेने से इंकार कर दिया है।
विश्व बैंक के अध्यक्ष भी इस सम्मेलन में भाषण देने वाले थे।
न्यूयॉर्क टाइम्ज़, इकोनॉमिक टाइम्ज़ और लॉस एंजेलिस सहित बहुत से अमरीकी मीडिया और पत्रकारों ने सऊदी शासन की आलोचना करने वाले पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी के लापता होने के बाद से सऊदी अरब में प्रस्तावित इस सम्मेलन में भाग लेने से इंकार किया है।(MAQ/N)