जर्मनी में इस्लाम विरोधी नस्लभेदी संगठन के विरुद्ध प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69240-जर्मनी_में_इस्लाम_विरोधी_नस्लभेदी_संगठन_के_विरुद्ध_प्रदर्शन
जर्मनी के पूर्वी शहर ड्रस्डन में हज़ारों की संख्या में लोगों ने इस्लाम विरोधी नस्लभेदी संगठन पगीदा की स्थापना के चार साल पूरे होने के अवसर पर इस नस्लभेदी संगठन के विरुद्ध व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१८ १४:३६ Asia/Kolkata
  • जर्मनी में इस्लाम विरोधी नस्लभेदी संगठन के विरुद्ध प्रदर्शन

जर्मनी के पूर्वी शहर ड्रस्डन में हज़ारों की संख्या में लोगों ने इस्लाम विरोधी नस्लभेदी संगठन पगीदा की स्थापना के चार साल पूरे होने के अवसर पर इस नस्लभेदी संगठन के विरुद्ध व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किए।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि जर्मनी के पूर्वी शहर ड्रस्डन में होने वाले इस प्रदर्शन में विभिन्न गुटों, संगठनों और लेबर यूनियनों और सिविल सोसाइटी से संबंध रखने वाले दस हज़ार लोगों ने भाग लिया और नस्लभेदी संगठन पगीदा के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन किए।

प्रदर्शन में शामिल लोग नारे लगा रहे थे कि देश में भाईचारा होना चाहिए और घृणा को समाप्त किया जाए। पगीदा संगठन यूरोप में इस्लाम के बढ़ते हुए रुझान को रोकने के उद्देश्य से कट्टरपंथ और नस्लभेद को हवा देने के लिए बनाया गया है।

यह संगठन नस्लभेदी और मुसलमानों तथा पलायनकर्ताओं का कट्टर दुश्मन समझी जाती है। उक्त नस्लभेदी संगठन ने रविवार को ड्रस्डन शहर में अपने समर्थकों के साथ बैठक करके अपनी स्थापना के चार साल पूरे होने का जश्न मनाया था। (AK)