रूस की सीमा पर नेटो का बड़ा सैन्य अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69318-रूस_की_सीमा_पर_नेटो_का_बड़ा_सैन्य_अभ्यास
नेटो ने नार्वे में सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २५, २०१८ ११:१६ Asia/Kolkata
  • रूस की सीमा पर नेटो का बड़ा सैन्य अभ्यास

नेटो ने नार्वे में सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।

रोएटर के अनुसार शीतयुद्ध की समाप्ति के बाद नेटो ने गुरूवार को नार्वे में अपना सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।  नेटो के इस सैन्य अभ्यास में 29 देशों के लगभग 50000 सैनिक, 10000 सैन्य वाहन, 250 युद्धक विमान और 65 युद्धक नौकाएं भाग ले रही हैं।  नेटो के इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य, सदस्य देशों को प्रशिक्षित करना है।  नार्वे में आरंभ होने वाला यह सैन्य अभ्यास लगभग 2 सप्ताहों तक चलेगा।

नेटो के महासचिव स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि हालिया कुछ वर्षों के दौरान यूरोप में शांति एवं सुरक्षा में कमी होती देखी गई है।

नार्वे में आरंभ होने वाले नेटो के सैन्य अभ्यास की रूस ने आलोचना की है।  रूस के रक्षामंत्री सरगेई शोयगू ने कहा है कि यह सैन्य अभ्यास, शत्रुतापूर्ण सैन्य कार्यवाही जैसा है।

ज्ञात रहे कि शीतयुद्ध के बाद रूस की सीमा पर नेटो की सैन्य गतिवधियों में तेज़ी से वृद्धि हुई है जिसका रूस विरोध करता रहा है।  इसपर माॅस्को कई बार प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर चुका है।