डाॅलर का मुक़ाबला करने के लिए विश्व गठबंधन तैयार होः श्रीलंका
श्रीलंका ने मांग की है कि अमरीकी डाॅलर का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से एक वैश्विक गठबंधन बनना चाहिए।
श्रीलंका के वित्तमंत्री मंगला समरावीरा ने कहा है कि उन देशों को एकजुट होकर कोई उपाय सोचना चाहिए जिन्होंने डाॅलर के संकट का अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि एेसे देशों को डाॅलर से मुक़ाबले के बारे में एक स्ट्रैटेजी बनानी चाहिए।
संसार की कंपनियों, बैंकों और अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक सिस्टम की डाॅलर पर निर्भर्ता के कारण अमरीका इसका दुरूपयोग करते हुए देशों पर अपनी अवैध मांगें थोपने के प्रयास करता रहता है।
इसी बीच श्रीलंका ने ईरान पर अमरीका की ओर से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि ईरान पर प्रतिबंध, श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की तेल आवश्यकताओं का मुख्य पूर्तिकर्ता ईरान है। एेसे में ईरान पर लगने वाले प्रतिबंधों से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बहुत प्रभावित होगी। श्रीलंका के वित्तमंत्री ने कहा कि ईरान जहां श्रीलंका, को तेल आपूर्ति करने वाला प्रभम देश है वहीं पर तेहरान, श्रीलंका से चाय का सबसे बड़ा ख़रीदार है।