अमरीका में मुसलमानों ने इंसानियत की मिसाल क़ायम की
Oct २९, २०१८ १५:५५ Asia/Kolkata
-
27 अक्तूबर को पेन्सिलवेनिया राज्य के पीट्सबर्ग शहर में द ट्री ऑफ़ लाइफ़ सिनागॉग में घातक फ़ायरिंग के पीड़ितों की याद में 28 अक्तूबर 2018 को मेमोरियल हॉल में आयोजित लोग एक दूसरे को सांत्वना देते हुए (एएफ़पी के सौजन्य से)
अमरीका के पेन्सिलवेनिया राज्य के पीट्सबर्ग शहर में यहूदी इबादतगाह सिनागॉग में घातक फ़ायरिंग के पीड़ितों की मदद के लिए मुसलमानों ने 110000 डॉलर का चंदा इकट्ठा किया है।
अमरीका में मुसलमानों के दो गुटों की तरफ़ से यह कोशिश हुयी। इस चंदे की रक़म, पीट्सबर्ग शहर में हुयी घटना में मरने वालों के अंतिम संस्कार और घायलों के एलाज में ख़र्च होगी।
समाचार एजेंसी फ़्रांस प्रेस के अनुसार, मुसलमानों के दो गुटों की ओर से शुरु हुए लॉन्च गुड नामक इस अभियान ने बयान में कहा है कि अमरीका में यहूदी समुदाय में सुरक्षा व शांति की भावना पैदा करने हेतु मदद के लिए तय्यार है।
ग़ौरतलब है कि शनिवार को पेन्सिलवेनिया राज्य के पीट्सबर्ग शहर में हुयी इस घटना में 14 लोग हताहत और 12 घायल हुए। (MAQ/N)
टैग्स