पूर्व नर्स ने स्वीकार की 100 बीमारों की हत्या की बात
जर्मनी में एक पूर्व नर्स ने स्वीकार कर लिया है कि उसने अपनी निगरानी वाले 100 बीमारों की हत्या की है।
41 वर्षीय नील्ज़ होगल ने अपने ख़िलाफ़ नया मुक़द्दमा शुरू होने के अवसर पर अपना अपराध स्वीकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि होगल दो अस्पतालों में अपनी निगरानी वाले बीमारों को घातक मात्रा में दवाएं दे देते थे।
अभियोजन पक्ष का कहना है कि नर्स का लक्ष्य पहले बीमारों पर हमला करना और फिर उनकी सांसें बहाल करके अपने साथियों को प्रभावित करना होता था। होगल पहले ही छह मौतों के कारण उम्र क़ैद की सज़ा काट रहे हैं।
अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि नील्ज़ ने ओल्डन बर्ग में 36 और डेलम होर्स्ट में 64 बीमारों को 1999 से 2005 के बीच क़त्ल किया।
जज ने आरोपी से पूछा कि आप पर लगाए जाने वाले आरोप सही हैं तो उसने कहा कि हां लगभग सही हैं।
नया मुक़द्दमा मई तक जारी रहेगा इसमें 130 शवों के अवशेषों की वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट पेश की जाएगी।
जांच कर्ताओं का कहना है कि हो सकता है कि नील्ज़ होगल ने इससे भी अधिक लोगों की हत्या की है लेकिन उनके अंतिम संस्कार के दौरान शवों को जला दिया गया हो।
मरने वालों के परिजनों के प्रतिनिधि क्रिस्चिन मार्बग ने कहा कि यह एक स्कैंडल है कि एक हत्यारे को इतनी लंबी अवधि के लिए बिना किसी सरकारी निगरानी के छोड़ दिया गया और उसने इतने लोगों की जान ले ली।
2005 में नील्ज़ होगल को डेलम होर्स्ट में एक बीमार को एसी दवा देते हुए पकड़ा गया जिसकी सिफारिश डाक्टर ने नहीं की थी। उन्हें 2008 में हत्या के प्रयास के मामले में सात साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी। वर्ष 2014 औज्ञ 2015 में उन्हें दो अन्य मुक़द्दमों में भी सज़ा हो गई।
होगल का कहना है कि वह मृतकों के परिजनों से माफी मांगते हैं उन्होंने इस अपराध का फ़ैसला सोच समझ कर नहीं बल्कि उसी मौक़े पर किया था।