उत्तरी कोरिया ने दी परमाणु शस्त्रागार मज़बूत करने की धमकी
Nov ०३, २०१८ ११:३७ Asia/Kolkata
उत्तरी कोरिया ने एलान किया है कि अमरीकी प्रतिबंध न हटने की स्थिति में परमाणु शस्त्रागार को मज़बूत करना शुरू कर देंगे।
इसना की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके घोषणा की है कि पियुंगयांग के संबन्ध में अमरीका, यदि अपनी नीति नहीं बदलता है तो फिर उत्तरी कोरिया, परमाणु निशस्त्रीकरण के संबन्ध में अपने सकारात्मक व्यवहार को बदल देगा।
12 जून को कोरिया तथा संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाक़ात में कोरिया प्रायःद्वीप पर शांति एवं स्थिरता के बारे में बात की गई थी। हालांकि इस मुलाक़ात के मात्र दस ही दिनों के बाद अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने उत्तरी कोरिया के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंधों को एक साल के लिए बढ़ा दिया था।
टैग्स