पश्चिम को आतंकवादी गुटों के समर्थन से बचना चाहिएः रूस
रूस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पश्चिम को "वाइट हेलमेट्स" संगठन के समर्थन से बचना चाहिए।
रूस के विदेश मंत्रालय ने "वाइट हेलमेट्स" नामक संगठन को "नुस्रा फ़्रट" नामक आतकवादी गुट की शाखा बताते हुए पश्चिमी देशों से मांग की है कि वे इस आतंकी गुट का समर्थन न करें।रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि वाइट हेलमेट्स गुट को संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधित सूचि में शामिल किया जाना चाहिए। इस बयान में कहा गया है कि विदित रूप में मानवताप्रेमी सहायता करने वाले इस आतकी गुट की वास्तविकता सबके सामने स्पष्ट हो जाएगी।
रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में आया है कि विगत की ही भांति इस बार भी वाइट हेलमेट्स संगठन सुनियोजित ढंग से सीरिया की क़ानूनी सरकार के विरुद्ध शत्रुतापूर्ण कार्यवाही की तैयारी कर रहे हैं। वाइट हेलमेट्स संगठन का गठन मार्च 2013 में अमरीका और ब्रिटेन की वित्तीय सहायता से हुआ था। इनका कार्यक्षेत्र सामान्यतः आतंकवादियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र होते हैं।
सीरिया में आतंकवादियों के चंगुल से स्वतंत्र कराए गए क्षेत्रों से प्राप्त साक्ष्यों से यह पता चला है कि वाइट हेलमेट्स नामक संगठन के सदस्य, सीरिया में आम नागरिकों पर रासायनिक हथियारों से हमले के लिए रासायनिक हथियार, आतंकवादी गुटों को उपलब्ध कराते हैं।