रोहिंग्या मुसलमानों ने प्रदर्शन किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69955-रोहिंग्या_मुसलमानों_ने_प्रदर्शन_किया
25 अगस्त 2017 से अब तक म्यांमार के राखीन प्रांत में इस देश की सेना के हमलों में 6 हज़ार से अधिक रोहिंग्या मुसलमान मारे गये जबकि कम से कम 8 हज़ार घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१८ ०८:११ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों ने प्रदर्शन किया

25 अगस्त 2017 से अब तक म्यांमार के राखीन प्रांत में इस देश की सेना के हमलों में 6 हज़ार से अधिक रोहिंग्या मुसलमान मारे गये जबकि कम से कम 8 हज़ार घायल हो गये।

बांग्लादेश में शरणार्थी का जीवन व्यतीत कर रहे रोहिंग्या मुसलमानों ने म्यांमार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

फार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में रहने वाले हज़ारों रोहिंग्या मुसलमानों ने उनके पहले दल को म्यांमार लौटाये जाने के अवसर पर प्रदर्शन किया और कहा कि म्यांमार में नागरिकता के अधिकार के बिना वापस नहीं जायेंगे।

रोहिंग्या मुसलमानों की आपत्ति और प्रदर्शन के बाद म्यांमार की उनकी वापसी को अभी रोक दिया गया है। जारी वर्ष के अक्तूबर महीने में बांग्लादेश और म्यांमार के बीच शरणार्थी रोहिंग्या मुसलमानों की वापसी पर सहमति बनी थी।

25 अगस्त 2017 से अब तक म्यांमार के राखीन प्रांत में इस देश की सेना के हमलों में 6 हज़ार से अधिक रोहिंग्या मुसलमान मारे गये जबकि कम से कम 8 हज़ार घायल हो गये।

ज्ञात रहे कि लगभग 10 लाख रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश में शरणार्थी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। MM