भूमध्य सागर में 700 से ज़्यादा लोगों की जान बचायी गयी
-
(फ़ाइल फ़ोटो)
भूमध्य सागर में 700 से ज़्यादा लोगों की जान बचायी गयी।
स्पेन सरकार ने भूमध्य सागर में ग़ैर क़ानूनी रूप से पलायन करने वाले 700 से ज़्यादा लोगों की जान बचाए जाने की सूचना दी है।
स्काई न्यूज़ के अनुसार, स्पेन सरकार ने कहा कि देश के राहत कर्मियों ने भूमध्यसागर में 778 ग़ैर क़ानूनी पलायनकर्ताओं की जान बचायी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, 12 छोटी और बड़ी नौकाओं पर सवार उत्तरी अफ़्रीक़ा के योग योरोप जाना चाहते थे।
स्पेन के गृह मंत्रालय के अनुसार, 2018 के शुरु से अब तक लगभग 50000 ग़ैर क़ानूनी पलायनकर्ता और शरणार्थी स्पेन में दाख़िल हुए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय पलायन संगठन ने इससे पहले कहा था कि 2018 के शुरु से अक्तूबर तक अफ़्रीक़ी देशों के 1987 नागरिक भूमध्य सागर में डूब कर मर चुके हैं। ये लोग योरोप जा रहे थे।(MAQ/N)