संयुक्त अरब इमारात के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास नही करेंगेः मलेशिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70169-संयुक्त_अरब_इमारात_के_साथ_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास_नही_करेंगेः_मलेशिया
मलेशिया ने संयुक्त अरब इमारात के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने से इन्कार कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०१८ ०९:४४ Asia/Kolkata
  • संयुक्त अरब इमारात के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास नही करेंगेः मलेशिया

मलेशिया ने संयुक्त अरब इमारात के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने से इन्कार कर दिया है।

मलेशिया के रक्षामंत्री मुहम्मद सबू ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका देश संयुक्त अरब इमारात के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास नहीं करेगा।  उन्होंने कहा कि अब से मलेशिया के सैनिक केवल संयुक्त राष्ट्रसंघ के अनुरोध पर ही कहीं जाएंगे किसी अन्य की मांग पर वे कहीं नहीं जाएंगे।

मलेशिया के रक्षामंत्री ने कहा कि अब मलेशिया के सैनिक राष्ट्रसंघ की मांग पर ही शांति अभियान का भाग बनेंगे।  उन्होंने कहा कि यदि देशों के बीच मतभेद पैदा हो जाएं तो भी मलेशिया अपने सैनिकों को किसी देश नहीं भेजेगा  मलेशिया के रक्षामंत्री का कहना था कि इसीलिए हमने अपने सैनिकों को सऊदी अरब से वापस बुला लिया ताकि यमन के जनसंहार में हम शामिल न हो सकें।

उल्लेखनीय है कि यमन पर सऊदी अरब का गठबंधन मार्च 2015 से बमबारी कर रहे है जिसमें संयुक्त अरब इमारात भी शामिल है।  इन हमलों में बहुत बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं।