फेसबुक से सात देशों की समिति करेगी पूछताछ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70193-फेसबुक_से_सात_देशों_की_समिति_करेगी_पूछताछ
डाटा लीक मामले में फेसबुक की परेशानियां समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब सात देशों की एक संयुक्त समिति फेसबुक से इस मामले में पूछताछ करने वाली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०१८ १७:२२ Asia/Kolkata
  • फेसबुक से सात देशों की समिति करेगी पूछताछ

डाटा लीक मामले में फेसबुक की परेशानियां समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब सात देशों की एक संयुक्त समिति फेसबुक से इस मामले में पूछताछ करने वाली है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार डाटा चोरी और राजनीतिक हस्ताक्षेप रोकने में नाकामी को लेकर अमेरिका की संसदीय समितियों का सामना करने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से अब सात देशों की समिति पूछताछ करेगी। 22 सदस्यों वाली इस समिति के सामने फेसबुक की नीति संबंधी यूरोप, पश्चिमी एशिया और अफ्रीक़ा (ईएमईए) के वाइस प्रेसिडेंट रिचर्ड एलन पेश होंगे। इस समिति में ब्रिटेन, अर्जेटीना, ब्राज़ील, कनाडा, आयरलैंड, लातविया और सिंगापुर के सांसद सदस्य शामिल हैं।

प्रौद्योगिकी वेबसाइट टेकक्रंच के अनुसार, सात देशों की संसद के 22 सदस्यों वाली समिति की अगले सप्ताह लंदन में बैठक होगी। इस दौरान ऑनलाइन झूठी ख़बरों, डाटा के दुरुपयोग जैसे मसलों पर फेसबुक से सवाल पूछे जाएंगे। इससे पहले समिति ने फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग को वीडियो लिंक के ज़रिये पेश होने को कहा था लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद फेसबुक ने पॉलिसी सोल्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट रिचर्ड एलन को भेजने का प्रस्ताव दिया। समिति ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। बता दें कि ज़ुकरबर्ग इसी वर्ष अमेरिका की एक संसदीय समिति के सामने पेश हुए थे। तब उनको कई तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था। (RZ)