पुतीन से वार्ता स्थगित करना अमरीका के लिए हानिकारकः रूस
रूस के एक सांसद कोंस्टैंटिन कासाचोफ ने अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से रूसी राष्ट्रपति के साथ अपनी बैठक रद्द करने को वाशिंग्टन के लिए हानिकारक बताया है।
कोंस्टैंटिन कासाचोफ ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प ने अपन रूसी समकक्षी के साथ जी-20 की बैठक के दौरान वार्ता को स्थगति करके बहुत बड़ी ग़लती की है। उन्होंने कहा कि हालांकि ट्रम्प ने अपने इस काम से यह दर्शाने का प्रयास किया कि मानो वे यूक्रेन का समर्थन करते हैं जबकि एेसा है नहीं।
इसी बीच रूस की संसद ड्यूमा में अन्तर्राष्ट्रीय मामलों की समीति के प्रमुख विलादिमीर जबरोफ ने कहा है कि विलादिमीर पुतीन के साथ ट्रम्प की वार्ता के निरस्त हो जाने से रूस की नीति में कोई अंतर नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि इससे यूक्रेन के जहाज़ों और नाविकों के बारे में रूसी नीति में अंतर नहीं आएगा। उनका कहना था कि इससे पता चलता है कि अमरीका, रूस के साथ वार्ता में गंभीर नहीं है।
उल्लेखनीय है कि रूस द्वारा यूक्रेन की एक नौका को रोके जाने तथा उसपर सवार सैनिकों को पकड़ लिएे जाने से नाराज़ होकर ट्रम्प ने यह क़दम उठाया है। रूस और अमरीका के राष्ट्रपतियों की भेंटवार्ता अर्जनटीना में गुट-20 की शिखर बैठक में होने वाली थी।