आंग सांग सूची से फिर छिना एक अन्य सम्मान
फ्रांस ने भी आंगसांग सूची से मानद नागरिकता वापस लेने का फैसला कर लिया है।
पेरिस की नगर महापालिका ने म्यांमार की नेता आंगसांग सूची से उनको दी गई मानद नागरिकता वापस लेने का निर्णय लिया है। इससे पहले भी कुछ अन्य संगठन सूची से अपने सम्मान वापस लेने का एलान कर चुके हैं।
फ़्रांस-24 के अनुसार पेरिस की नगर महापालिका ने शुक्रवार को एलान किया है कि महापौर "एन हिडेल्गो" ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों पर किये गए अत्याचारों और उनके विरुद्ध की जाने वाली हिंसा के संबन्ध में निरंतर मौन रहने के कारण नोबेल पुरुस्कार से स्ममानित सूकी से अपनी मानद नागरिकता वापस लेने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों पर किये गए अत्याचारों पर उनके मौन के कारण यह सम्मान उनसे वापस लिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ म्यांमार की सेना के अत्याचारों पर चुप्पी साधने से सूची की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर काफी खराब हुई है और उनके कई अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान वापस लिए जा चुके हैं। उनपर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर म्यांमार में सैन्य कार्रवाई की निंदा करने का भी दबाव था लेकिन उन्होंने इस मामले पर भी कुछ नहीं कहा।