माइक टेलरसन बुद्धू और आलसी थेः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70580-माइक_टेलरसन_बुद्धू_और_आलसी_थेः_ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माइक टेलरसन को बुद्धू बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१८ १०:२३ Asia/Kolkata
  • माइक टेलरसन बुद्धू और आलसी थेः ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माइक टेलरसन को बुद्धू बताया है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि देश के पूर्व विदेशमंत्री बुद्धू और आलसी थे।  ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि रेक्स टेलरसन बहुत ही आलसी थे और वे बौद्धिक दृष्टि से परिपक्व नहीं थे।  उन्होंने लिखा है कि वर्तमान विदेशमंत्री पोम्पियो, पूरी क्षमता के साथ बहुत अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि टेलरसन एक स्थिर पत्थर की भांति थे जिनसे मुझे बहुत ही मुश्किल से छुटकारा मिल पाया।  वे वास्तव में बहुत ही काहिल थे।

ट्रम्प का यह बयान एेसी स्थिति में है कि जब रेक्स टेलरसन के अमरीका के 69वें विदेशमंत्री बनते समय कहा था कि टेलरसन बहुत ही अनुभवी है और उनकी योग्यता ने ही उन्हें आज इस पद तक पहुंचाया है।  ट्रम्प ने मार्च 2018 को टेलरसन को अमरीकी विदेशमंत्री के पद से हटा दिया था।  ज्ञात रहे कि ईरान, रूस और उत्तरी कोरिया के बारे में ट्रम्प की नीतियों से उनका मतभेद था।  टेलरसन ने गुरवार को अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि ट्रम्प क़ानून को तोड़ने वाले हैं।