अफ़ग़ान सरकार से वार्ता नहीं होगी, तालिबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70591-अफ़ग़ान_सरकार_से_वार्ता_नहीं_होगी_तालिबान
अफ़ग़ानिस्तान के चरमपंथी गुट तालिबान के प्रवक्ता ने अफ़ग़ान सरकार से वार्ता के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१८ १६:०१ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ान सरकार से वार्ता नहीं होगी, तालिबान

अफ़ग़ानिस्तान के चरमपंथी गुट तालिबान के प्रवक्ता ने अफ़ग़ान सरकार से वार्ता के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया है।

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि तालिबान गुट काबुल से वार्ता नहीं करेगा, इसलिए सरकार की ओर से टीम के गठन का कोई मतलब नहीं है।

मुजाहिद का कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध या शांति के बारे में असली फ़ैसला करने वाले अमरीकी हैं, इसलिए तालिबान सिर्फ़ अमरीका से ही वार्ता करेंगे।

तालिबान प्रवक्ता ने यह बयान ऐसी स्थिति में दिया है कि इससे पहले तालिबान ने वार्ता के लिए अमरीका के देश से निकलने की शर्त लगाई थी।

इस बीच, अफ़ग़ान सरकार की ओर से मीडिया में वार्ताकार टीम की एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 28 नाम शामिल हैं। msm