परमाणु समझौते को बाकी रहने को सुनिश्चित बनाया जायेः राष्ट्रसंघ
राष्ट्रसंघ के महासचिव का बयान ऐसी स्थिति में सामने आ रहा है जब ईरान परमाणु समझौते के प्रति यथावत पूरी तरह कटिबद्ध है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरस ने एक बार फिर परमाणु समझौते को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मांग की है कि वे इसके बाकी रहने को सुनिश्चित बनायें।
उन्होंने बल देकर कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 में इस समझौते की पुष्टि की गयी है और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए यह समझौता ज़रूरी है। इसी प्रकार उन्होंने अमेरिका द्वारा इस समझौते से एकपक्षीय रूप से निकल जाने और उसके परिणामों को इस समझौते के सामने चुनौती बताया।
राष्ट्रसंघ के महासचिव का बयान ऐसी स्थिति में सामने आ रहा है जब ईरान परमाणु समझौते के प्रति यथावत पूरी तरह कटिबद्ध है।
जब से अमेरिका एक पक्षीय व ग़ैर कानूनी तरीके से इस समझौते से निकला है तब से इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देशों सहित विभिन्न देशों के अधिकारियों ने परमाणु समझौते से निकल जाने को अंतरराष्ट्रीय समझौतों का खुला उल्लंघन बताया है और विभिन्न देशों ने इस संबंध में अमेरिकी कदम की भर्त्सना करते हुए इस समझौते के अनुसार ईरान के साथ अपने व्यापारिक संबंधों के जारी रहने पर बल दिया है।
रोचक बात यह है कि सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव नंबर 2231 पारित करके ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते की पुष्टि भी है और यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्रसंघ के समस्त सदस्य देशों का आह्वान करता है कि वे इसका समर्थन करें और हर उस कार्य से बचें जिससे यह समझौता कमज़ोर हो।
क्योंकि अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन से न केवल राष्ट्रसंघ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों की छवि ख़राब होती है बल्कि विश्व स्तर पर अराजकता फैलती है। राष्ट्रसंघ के महासचिव ने इस संबंध में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों की छवि ख़राब हो गयी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अराजकता में हम विस्तार के साक्षी हैं।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के अधिकारियों ने बारमबार अंतरराष्ट्रीय समझौतों के सम्मान पर बल दिया है और अमेरिका द्वारा परमाणु समझौते के उल्लंघन को बहुत बड़ी ख़िलाफवर्ज़ी बताया है। वास्तव में ईरानी अधिकारी अमेरिका की एक पक्षीय व ग़ैर कानूनी कार्यवाहियों को सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नवंबर 2231 का खुला उल्लंघन मानते हैं। MM