आतंकवाद से संघर्ष का गंभीर संकल्प रखते हैंः इमरान ख़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70840-आतंकवाद_से_संघर्ष_का_गंभीर_संकल्प_रखते_हैंः_इमरान_ख़ान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकवाद से संघर्ष के बारे में उनके देश का संकल्प पूरी तरह से गंभीर हे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १७, २०१८ ०६:४३ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद से संघर्ष का गंभीर संकल्प रखते हैंः इमरान ख़ान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकवाद से संघर्ष के बारे में उनके देश का संकल्प पूरी तरह से गंभीर हे।

इमरान ख़ान ने एक संदेश जारी करके शुक्रवार को पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में सुरक्षा अधिकारियों की गाड़ियों पर होने वाले आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इस प्रकार की कार्यवाहियों से आतंकवाद से संघर्ष के बारे में पाकिस्तान के संकल्प को कमज़ोर नहीं किया जा सकता। इस आतंकी हमले में पाकिस्तान के छः सुरक्षा अधिकारी हताहत और 14 अन्य घायल हो गए थे। पाकिस्तान के प्रधामनंत्री ने कहा कि बलोचिस्तान में सुरक्षाकर्मियों पर आतंकी हमला करने वालों को बहुत जल्द पकड़ कर अत्यंत कड़ी सज़ा दी जाएगी।

 

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने भी एक बयान जारी करके बलोचिस्तान में हुए इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और पाकिस्तान की सरकार व राष्ट्र विशेष कर मारे जाने वाले सुरक्षाकर्मियों के परिजनों से संवेदना जताते हुए कहा है कि ईरान, आतंकवाद से संघर्ष में पाकिस्तान के साथ अपने संयुक्त सहयोग को विस्तार देने के लिए तैयार है। (HN)