अमरीका और तालेबान के बीच वार्ता का अगला दौर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70866-अमरीका_और_तालेबान_के_बीच_वार्ता_का_अगला_दौर
अमरीका और तालेबान के बीच सीधी वार्ता का अगला दौर सोमवार को दोहा में आरंभ हुआ है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec १७, २०१८ २०:५० Asia/Kolkata
  • अमरीका और तालेबान के बीच वार्ता का अगला दौर

अमरीका और तालेबान के बीच सीधी वार्ता का अगला दौर सोमवार को दोहा में आरंभ हुआ है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और तालेबान के बीच वार्ता 3 दिन तक जारी रहेगी, इस वार्ता में तालेबान के प्रतिनिधिमंडल में क़तर में स्थित तालेबान कार्यालय के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। राजनयिक सूत्रों का कहना है कि अमरीका के विशेष प्रतिनिधि ज़लमे ख़लील ज़ादे के हालिया पाकिस्तान दौरा के दौरान अमरीका और तालेबान के बीच वार्ता पर विचार विमर्श किया गया था।

राजनयिक सूत्रों के अनुसार अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अफ़ग़ानिस्तान मामले के व्हाइट हाउस के विशेष प्रतिनिधि ज़लमे ख़लील ज़ादे करेंगे जबकि तालेबान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अब्बास इस्तेनकज़ई करेंगे। इस वार्ता में पाकिस्तान औपचारिक रूप से भाग नहीं लेगा जबकि दूसरे दौर में अमेरिका और तालेबान के साथ अफ़ग़ान सरकार भी शामिल होगी।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ताक़त के माध्यम से अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान को समाप्त करने और शांति स्थापित करने के बहाने इस देश पर क़ब्ज़ा किए हुए हैं और 17 साल तक इस देश की जनता का नरसंहार करने के बाद अब अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए बातचीत का सहारा ले रहा है। (RZ)