ट्रम्प को अकेला छोड़कर मेलानिया अपने बेटे के साथ चली गईं!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71034-ट्रम्प_को_अकेला_छोड़कर_मेलानिया_अपने_बेटे_के_साथ_चली_गईं!
इधर कुछ समय से अमेरिकी मीडिया में ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि डोनल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प अपने पति के व्यवहार से ख़ुश नहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०१८ १७:०९ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प को अकेला छोड़कर मेलानिया अपने बेटे के साथ चली गईं!

इधर कुछ समय से अमेरिकी मीडिया में ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि डोनल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प अपने पति के व्यवहार से ख़ुश नहीं हैं।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक़ अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प छुट्टी मनाने के लिए अपने बेटे के साथ फ़्लोरिडा चली गईं हैं। मेलानिया की इस यात्रा की सबसे विशेष बात यह है कि उनके इस सफ़र में डोनल्ड ट्रम्प साथ नहीं गए हैं।

इस बीच व्हाइट हाउस के सूत्रों ने ख़बर दी है कि इधर कुछ दिनों से मेलानिया ट्रम्प अपने पति डोनल्ड ट्रम्प के व्यवहार को लेकर काफ़ी चिंतित हैं और कई बार दोनों के बीच तीखी बातचीत होते भी देखी गई है। जबकि ट्रम्प के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि ट्रम्प ने पहले से तय व्यस्त कार्यों की वजह से फ़्लोरिडा के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी है। ट्रम्प बजट पर कांग्रेस द्वारा आने वाले फ़ैसले का इंतज़ार कर रहे हैं।

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपनी एक फ़ोटो ट्वीट की है जिसमें वह व्हाइट हाउस स्थित अपने कार्यालय में बैठे हैं और उनके सामने रखी मेज़ पर फ़ाइलों का ढेर लगा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस के एक पूर्व अधिकारी अमारोसा मनीगौलट न्यूमैन ने अपनी पुस्तक हिन्जेड में इस बात का रहस्योद्घाटन करते हुए लिखा था कि व्हाइट हाउस में इस समय मेलानिया का जीवन ख़तरे में है और वह वहां बंधकों जैसी स्थिति में हैं। उन्होंने कहा था कि मेलानिया डोनल्ड ट्रम्प से तलाक़ लेना चाहती हैं लेकिन ट्रम्प ने उन्हें धमकी दे रखी है कि अगर मेलानिया ने ऐसा करने का सोचा भी तो फिर अमेरिका में मेलानिया के लिए कोई जगह नहीं होगी। अमारोसा ने अपनी किताब में यह भी दावा किया है कि जिस दिन डोनल्ड ट्रम्प का अमेरिकी राष्ट्रपति पद का कार्यकाल समाप्त होगा उसी दिन मेलानिया उनसे तलाक़ ले लेंगी। (RZ)