काबुल में सरकारी कार्यालय के पास धमाका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71070-काबुल_में_सरकारी_कार्यालय_के_पास_धमाका
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सरकारी कार्यालय के पास भीषण धमाके की ख़बरें प्राप्त हो रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०१८ १७:१३ Asia/Kolkata
  • काबुल में सरकारी कार्यालय के पास धमाका

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सरकारी कार्यालय के पास भीषण धमाके की ख़बरें प्राप्त हो रही हैं।

तसनीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने एक बयान जारी करके इस भीषण बम धमाके की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ काबुल में स्थित सामान्य लाभ मंत्रालय के कार्यालय के पास यह धमाका हुआ है।  अफ़ग़ान अधिकारियों ने सूचना दी है कि विस्फोट के बाद इस क्षेत्र में भीषण गोलीबारी भी हुई है।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता “बसीर मुजाहिद” ने पत्रकारों को बताया  कि यह बहुत ही चिंताजनक बात है कि यह धमाका काबुल के हाई सुरक्षा क्षेत्र में किया गया है, विस्फोट से पहले और बाद में ज़बरदस्त गोलीबारी भी हुई है। हालांकि बसीर मुजाहिद ने विस्फोट में हुए जानी और माली नुक़सान के बारे में कुछ नहीं बताया है।

इस बीच अभी तक किसी गुट या संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। (RZ)