स्वीडन में दाइश की दस्तक, केमिकल हमले की साज़िश हुयी नाकाम
Dec २८, २०१८ १८:३८ Asia/Kolkata
स्वीडिश सरकार ने देश के सुरक्षा तंत्र द्वारा केमिकल हमले की साज़िश नाकाम किए जाने की सूचना दी है।
रशिया टुडे के अनुसार, राजधानी स्टॉकहोम के महान्यायवादी ने एक बयान में कहा कि देश की पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है जिनमें से 3 पर आतंकवादी हमले की साज़िश रचने और 3 दूसरों पर आतंकवादी गुट दाइश के लिए बजट मुहैया करने का इल्ज़ाम है। ये लोग मध्य एशिया के निवासी बताए गए हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ़्तार हुए लोगों ने कुछ मात्रा में केमिकल पदार्थ भी छिपा रखा था जिसका लक्ष्य जनसंहार या लोगों को नुक़सान पहुंचाना था।
ग़ौरतलब है कि सीरिया और इराक़ में आतंकियों की हार के बाद, योरोप सहित दुनिया के अनेक क्षेत्रों पर आतंकवादी हमलों का ख़तरा बढ़ता जा रहा है।(MAQ/N)
टैग्स