ट्रम्प ने फिर पल्टीमारी, 4 महीने में निकलेंगे सीरिया से सैनिक
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपने अतीत के फ़ैसले को बदलते हुए सीरिया से अगले चार महीने में अमरीकी सैनिकों के निष्कासन पर सहमति व्यक्त कर दी है।
ट्रम्प ने 19 दिसम्बर को सीरिया से अमरीकी सैनिकों के एक महीने में निष्कासन की औचक घोषणा करते हुए अमरीका सहित दुनियाभर को हैरान कर दिया था किन्तु बाद में उन्होंने अपने पूर्व बयान के विपरीत ट्वीट किया कि हम सीरिया से धीरे धीरे अपनी सेना घर वापस बुलाएंगे किन्तु अब अमरीकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्ज़ ने रहस्योद्धाटन किया है कि ट्रम्प ने एक निजी मुलक़ात में अमरीकी सेना के सीरिया और इराक़ में कमान्डर से कहा कि सीरिया में मौजूद लगभग 2 हज़ार सैनिकों के निष्कासन में कई महीने लग सकते हैं।
समाचार पत्र ने सैन्य अधिकारियों से अपील की है कि वह अमरीकी सैनिकों के निष्कासन का सही ब्योरा दें किन्तु उन्होंने इस अपील को रद्द कर दिया और इसका कारण सुरक्षा के साथ साथ यह आशंका है कि कहीं अंतिम समय पर ट्रम्प अपना फ़ैसला न बदल लें।
रविवार को अमरीकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा था कि ट्रम्प ने अपने टाइम टेबल को धीरा करने पर सहमति व्यक्त कर दी है और पत्रकारों को बताया है कि वह अमरीकी सेना के जनरल्ज़ के सथ बैठकरर अपने इस फ़ैसले पर पुनर्विचार करें। (AK)