सीरिया से धीरे धीरे निकलेंगेः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71374-सीरिया_से_धीरे_धीरे_निकलेंगेः_ट्रम्प
अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा है कि दाइश की पराजय के बाद उनके देश के सैनिक धीरे धीरे सीरिया से स्वदेश लौटेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०१९ ०५:१७ Asia/Kolkata
  • सीरिया से धीरे धीरे निकलेंगेः ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा है कि दाइश की पराजय के बाद उनके देश के सैनिक धीरे धीरे सीरिया से स्वदेश लौटेंगे।

डोनल्ड ट्रम्प ने वाइट हाउस में दावा किया कि सीरिया से अमरीकी सैनिकों के निकल जाने के बाद भी सीरियाई कुर्दों की सुरक्षा की जाएगी। उन्होंने 19 दिसम्बर को घोषणा की थी कि अमरीकी सैनिक 30 दिन में सीरिया से निकल जाएंगे लेकिन उनके इस फ़ैसले पर व्यापक रूप से नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आने के बाद ट्रम्प ने कहा है किअमरीकी सैनिक 120 दिन में सीरिया से बाहर निकलेंगे।

 

अमरीकी राष्ट्रपति ने उत्तरी कोरिया के बारे में भी संकेत किया और कहा कि निकट भविष्य में वे इस देश के नेता किम जोंग ऊन से मुलाक़ात के कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि उत्तरी कोरिया के नेता से उनके अच्छे संबंध हैं और उन्होंने कभी भी इस देश के परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया को गति प्रदान करने की बात नहीं कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले किम जोंग ऊन की तरफ़ से एक पत्र मिला है।

 

ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने अपने नववर्ष के संदेश में अमरीका को चेतावनी दी थी कि अगर उनके देश के ख़िलाफ़ प्रतिबंध जारी रहे तो प्योंग यांग कोई नया रास्ता तलाश करेगा। उन्होंने कहा कि अगर अमरीका ने उत्तरी कोरिया से किए गए अपने वादों को पूरा न किया तो हमारे सामने सिर्फ़ एक रास्ता बचेगा और वह अपनी संप्रभुता व हितों की रक्षा के लिए नए मार्ग पर चलना है। (HN)