चीन ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71380-चीन_ने_अंतरिक्ष_के_क्षेत्र_में_बड़ी_उपलब्धि_हासिल_की
चीन ने चांद के अनदेखे हिस्से पर अपना अंतरिक्ष यान चांग-4 उतार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०१९ १०:१९ Asia/Kolkata
  • चीन ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की

चीन ने चांद के अनदेखे हिस्से पर अपना अंतरिक्ष यान चांग-4 उतार दिया है।

अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन की इस सफलता को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। चीन ने गुरुवार को वह उपलब्धि हासिल कर ली जो दुनिया का कोई भी देश अब तक हासिल नहीं कर पाया था। चीन ने चांद के उस हिस्से पर अपना अंतरिक्ष यान चांग-4 उतार दिया जो पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है। चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट दी है कि चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने घोषणा की है कि एक लैंडर और एक रोवर वाला अंतरिक्ष यान चांग-4 बीजिंग के समयनुसार सुबह दस बज कर 26 मिनट पर चांद के अनदेखे भाग में उतर गया है।

 

चीन काफ़ी समय से इस मिशन में लगा था। इससे पहले वर्ष 2013 में चीन का चांग-3, 1976 के बाद चांद पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना था। अब चांग-4 को चीन ने चांद के अनदेखे हिस्से में पहुंचाया है। इसकी मदद से वहां पर उसकी सतह और खनिज के बारे में पता लगाया जाएगा। चीन ने चांग-4 को 8 दिसम्बर को लॉन्च किया था और वह 12 दिसम्बर को चांद की कक्षा में पहुंचा था। (HN)