अमरीका शटडाऊन तो समाप्त किन्तु जारी है तनाव
अमरीकी प्रतिनिधि सभा ने वर्ष के तीसरे शटडाऊन को समाप्त करने के लिए छह बिल पास कर लिए किन्तु डोनल्ड ट्रम्प की ओर से मैक्सिको की सीमा पर दीवार के लिए फ़ंड्ज़ का बिल रद्द कर दिया गया।
ज्ञात रहे कि डोनल्ड ट्रम्प की ओर से अमरीका की मैक्सिको के साथ सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए 5 अरब डालर की मांग की गयी थी किन्तु डेमोक्रेट्स की ओर से इसका विरोध किया गया और दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता न हो पाने पर दर्जनों सरकारी संस्थाओं के लिए केन्द्रीय बजट जारी नहीं हो सके थे।
प्रतिनिधि सभा की ओर से पास होने वाले छह बिलों के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ट्वीटर पर अपने दृष्टिकोण बयान करते हुए कहा कि शटडाऊन की वजह 2020 में राष्ट्रपति चुनाव है।
उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स जानते हैं कि वह डोनल्ड ट्रम्प की सफलताओं के सामने नहीं जीत सकते इसलिए वह राष्ट्रपति को भयभीत रहे हैं, मैक्सिको सीमा पर दीवार को विवादित बनाकर राजनीति चमका रहे हैं।
ज्ञात रहे कि डोनल्ड ट्रम्प की ओर से अमरीका की मैक्सिको के साथ सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए 5 अरब डालर की मांग की थी किन्तु डेमोक्रोट्स की ओर से इस का विरोध किया गया और दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता न होने पर दर्जनों एजेन्सियों के लिए केन्द्रीय बजट ख़त्म हो गया था।
शट डाऊन के आंकड़े बहुत ही विषम स्थिति की ओर संकेत करते हैं क्योंकि 8 लाख केन्द्रीय कर्मियों को क्रिस्मस की छुट्टियों तक अस्थाई छुट्टी या बिना वेतन के काम करने पर मजबूर कर दिए गये थे। (AK)