अमेरिकी सैनिकों को सतर्कता से वापस बुलाया जायेगाः ट्रंप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71556-अमेरिकी_सैनिकों_को_सतर्कता_से_वापस_बुलाया_जायेगाः_ट्रंप
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान बोल्टन ने अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू से भेंट में कहा था कि दाइश को पराजित करने से पहले सीरिया से अमेरिकी सैनिकों का निष्कासन नहीं होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०१९ ०९:३० Asia/Kolkata
  • अमेरिकी सैनिकों को सतर्कता से वापस बुलाया जायेगाः ट्रंप

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान बोल्टन ने अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू से भेंट में कहा था कि दाइश को पराजित करने से पहले सीरिया से अमेरिकी सैनिकों का निष्कासन नहीं होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया से इस देश के सैनिकों को शीघ्र वापस बुलाये जाने से संबंधित अपने पहले बयान से पीछे हटते हुए कहा है कि इन सैनिकों को सतर्कता के साथ पीछे हटाया जायेगा।

ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने टवीट अकाउंट पर लिखा है कि सीरिया में दाइश के मौजूद होने के कारण अमेरिकी सैनिकों को वहां से सतर्कता से निकाला जायेगा।

ट्रंप द्वारा सीरिया से शीघ्र अमेरिकी सैनिकों के निकाले जाने के बारे में देश के भीतर और उनके घटकों की ओर से दबाव था। ट्रंप ने कहा कि चूंकि सीरिया में दाइश मौजूद है इसलिए सीरिया से अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन में सतर्कता ज़रूरी है।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान बोल्टन ने अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू से भेंट में कहा था कि दाइश को पराजित करने से पहले सीरिया से अमेरिकी सैनिकों का निष्कासन नहीं होगा।

ज्ञात रहे कि सात वर्षों के हर प्रकार के प्रयास के बाद जब आतंकवादी सीरिया की कानूनी सरकार को न गिरा सके तो अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 19 दिसंबर 2018 को अमेरिकी सैनिकों को सीरिया से निकाले जाने की घोषणा की थी। MM