वेनेज़ोएला में कोई सैनिक हस्तक्षेप के प्रयास में न रहेः रूस
रूस के उप विदेशमंत्री ने पश्चिमी देशों का आह्वान किया है कि वे हर प्रकार की योजना, विचार या वेनेज़ोएला में सैनिक हस्तक्षेप का विचार दिमाग़ से निकाल दें।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सरगेई रियाबकोफ़ ने एक साक्षात्कार में कहा कि रूस वेनेज़ोएला में युद्धरत पक्षों के मध्य वार्ता आयोजित कराने के लिए सहकारिता करने को तैयार है।
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान बोल्टन सहित इस देश के अधिकारियों ने वेनेज़ोएला की कानूनी सरकार को सैनिक हमले की धमकी दी है।
ख़्वान ग्वाइडो ने पिछले बुधवार को अमेरिका और उसके घटकों के समर्थन से स्वयं को वेनेज़ोएला का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था।
वेनेज़ोएला की सरकार और राष्ट्र ने ग्वाइडो के इस कदम को राष्ट्रपति निकोलस मादूरू के विरुद्ध विद्रोह का नाम दिया था। अमेरिका और उसके घटक ख़्वान ग़्वाइडो का समर्थन करके वेनेज़ोएला में विद्रोह कराने के प्रयास में हैं।
ईरान, रूस, चीन, क्यूबा, तुर्की और दक्षिण अफ्रीका सहित कुछ देशों ने अमेरिकी हस्तक्षेप और उसके व्यवहार की भर्त्सना की है और साथ ही इन देशों ने वेनेज़ोएला की संप्रभुता पर बल दिया है।
ज्ञात रहे कि हालिया कुछ महीनों के दौरान वेनेज़ोएला में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं और निकोलस मादरू के विरोधी उनकी सरकार के भंग किये जाने की मांग कर रहे हैं। अमेरिका भी वेनेज़ोएला के सरकार विरोधियों का समर्थन करके अमेरिका विरोधी सरकार गिराने की चेष्टा है। MM