वेनेज़ुएला के संकट के समाधान में पोप आगे आएंः माूदरो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i72455-वेनेज़ुएला_के_संकट_के_समाधान_में_पोप_आगे_आएंः_माूदरो
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने इस देश के राजनैतिक संकट के समाधान के लिए पोप से हस्तक्षेप की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०५, २०१९ ०४:४० Asia/Kolkata
  • वेनेज़ुएला के संकट के समाधान में पोप आगे आएंः माूदरो

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने इस देश के राजनैतिक संकट के समाधान के लिए पोप से हस्तक्षेप की मांग की है।

निकोलस मादूरो ने विश्व के सबसे बड़े कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ़्रांसिस को पत्र लिखकर उनसे वेनेज़ुएला के राजनैतिक संकट के समाधान हेतु हस्तक्षेप की मांग की है।  अपने पत्र में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की है कि पोप उनके पत्र का सकारात्मक उत्तर देंगे।  इससे पहले पोप फ़्रांसिस ने वेनेज़ुएला के राजनैतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसके तत्काल समाधान की बात कही थी।  उनका कहना था कि इस संकट को शांतिपूर्ण ढंग से हल कर लिया जाए।

उल्लेखनीय है कि वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता ने अमरीका की हरी झंडी और कुछ युरोपीय देशों के समर्थन से स्वयं को वेनेज़ुएला का राष्ट्रपति घोषित कर रखा है जबकि क़ानूनी रूप में निकोलस मादूरो ही वेनेज़ुएला के राष्टर्पति हैं क्योंकि उनको वहां की जनता से बहुमत से अपना राष्ट्रपति चुना है।