वेनेज़ुएला के हालात बिगड़े, विपक्ष का सेना पर हमला
वेनेज़ुएला के अपदस्थ संसद सभापति और विपक्षी नेता ख़्वान गाइडो ने सेना को सचेत किया है कि विदेशों से भेजी गयी सहायता देश में आने से रोकना, मानवता के विरुद्ध अपराध है।
फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार ख़्वान गाइडो ने यह बात वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरू की ओर से विदेशी सहायता रोकने पर की है जिसे रोकने में सशस्त्र सेना की भूमिका महत्वपूर्ण है।
3 दिन से अमरीका की ओर से भेजी गयी दवाएं और खाद्य पदार्थ वेनेज़ुएला की सेना की ओर से दोनों देशों को मिलाने वाला पुल बंद करने के कारण कोलंबिया के शहर कोकोता से मिली सीमा पर मौजूद है।
ख़्वान गाइडो ने अपनी पत्नी और बच्ची के साथ विरोधियों की रैली में शामिल होने के बाद कहा कि जो लोग इस संकट के ज़िम्मेदार हैं, देश को उनसे सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना के जवानों, यह मानवता के विरुद्ध अपराध है।
सहायता रोके जाने को जातीय सफ़ाए के समान क़रार देते हुए विपक्षी नेता ने सचेत किया कि सेना को प्रदर्शनों में शामिल प्रदर्शनकारियों की मौत का ज़िम्मेदार क़रार दिया जाएगा।
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरू ने अमरीका द्वारा भेजी गयी सहायता को वेनेज़ुएला में हस्तक्षेप के लिए अमरीकी षड्यंत्र क़रार देते हुए उसे रद्द कर दिया।
उन्होंने सहायता को राजनैतिक ड्रामा क़रा देते हुए अमरीकी प्रतिबंधों को देश में व्यापक स्तर पर दवाओं और खाद्य पदार्थों की कमी का ज़िम्मेदार क़रार दिया। (AK)