दाइश विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तराः सुरक्षा परिषद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i72652-दाइश_विश्व_शांति_के_लिए_गंभीर_ख़तराः_सुरक्षा_परिषद
सुरक्षा परिषद ने दाइश को विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १२, २०१९ ०४:५८ Asia/Kolkata
  • दाइश विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तराः सुरक्षा परिषद

सुरक्षा परिषद ने दाइश को विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने आतंकवादी गुट दाइश को विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तरा बताते हुए दाइश के विरुद्ध संघर्ष के जारी रहने पर बल दिया है।  सुरक्षा परिषद ने सोमवार को बैठक आयोजित करके दाइश के विरुद्ध किये जा रहे संघर्ष के बारे में विचार विमर्श किया।  इस बैठक में दाइश की गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट पेश की गई।  बैठक में कहा गया कि दाइश की गतिविधियों से पता चलता है कि वह अब भी विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तरा बना हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार इस समय इराक़ तथा सीरिया में 14 से 18 हज़ार तक दाइश के आतंकवादी मौजूद हैं।  इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमे लगभग तीन हज़ार विदेशी आतंकवादी हैं।  सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस के स्थाई सदस्य ने कहा कि सीरिया तथा इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध संघर्ष में उल्लेखनीय उपलब्धियों के बावजूद मध्यपूर्व अब भी दाइश के अड्डे के रूप में बना हुआ है।  उन्होंने कहा कि दाइश ने आम लोगों पर अपने हमले अभी रोके नहीं हैं।