अमेरिका में भारी गोलीबारी में 11 की मौत और घायल
अमेरिका में होने वाली ताज़ा गोलीबारी में 11 लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के शिकागो शहर के पास एक बंदूकधारी व्यक्ति ने वहां मौजूद एक फ़ैक्ट्री पर हमला कर दिया। फ़ैक्ट्री में हुई गोलीबारी में 5 लोगों के मारे जाने और 5 पुलिसकर्मियों के घालय होने की सूचना है। हमलावर ने फ़ैक्ट्री पर हमला किया तो वहां मौजूद कई लोगों ने पास की एक इमारत में भागकर अपनी-अपनी बचाई।
अमेरिकी समाचार सूत्रों के मुताबिक़, फ़ैक्ट्री पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर और पुलिस के बीच काफ़ी देर तर गोलीबारी होती रही। इस बीच 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस ने हमलावर व्यक्ति को मार गिराया। मारे गए व्यक्ति की पहचान “गेरी मार्टिन” के रूप में की गई है जिसकी आयु 45 वर्ष थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर गेरी मार्टिन उसी फ़ैक्ट्री में काम करने वाला एक कर्मचारी था। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक़ अभी तक इस बात का ख़ुलासा नहीं हो सका है कि हमलावर ने किस कारण फ़ैक्ट्री के कर्मचारियों पर फ़ायरिंग की है।
इस बीच अमेरिका के मामलों के कई जानकारों का मानना है कि एक ओर अमेरिका स्वयं को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सुपर पॉवर देश समझता है और दूसरी ओर वह अपने देश को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम रहा है और प्रतिदिन अमेरिका में होने वाली फ़ायरिंग की घटनाएं इस देश के आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की पोल खोलती हैं।
ज्ञात रहे कि अमरीकी कांग्रेस और वहां की सरकार में हथियार बनाने वाली लाॅबी के प्रभाव के कारण हथियारों पर प्रतिबंध के लिए मानवाधिकार संस्थाओं की मांगें दम तोड़ जाती हैं। (RZ)