किम जोंग ऊन निकले ट्रम्प से मिलने
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73024-किम_जोंग_ऊन_निकले_ट्रम्प_से_मिलने
उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी ने इस देश के नेता की वियतनाम यात्रा की पुष्टि कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २४, २०१९ ०९:५३ Asia/Kolkata
  • किम जोंग ऊन निकले ट्रम्प से मिलने

उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी ने इस देश के नेता की वियतनाम यात्रा की पुष्टि कर दी है।

केसीएनए के अनुसार किम जोंग ऊंन अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से वार्ता के लिए वियतनाम जा रहे हैं।  इस यात्रा के लिए उत्तरी कोरिया के नेता रविवार की रात हनोई के लिए निकले।  किम जून ऊंन के साथ एक वरिष्ठ शिष्टमण्डल भी हनोई जा रहा है।  मीडिया में यही भी ख़बरे आई हैं कि उत्तरी कोरिया के नेता अपनी यह यात्रा रेलगाड़ी द्वारा करेंगे।

ट्रम्प और ऊन की यह दूसरी मुलाक़ात 27-28 फरवरी-2019 को वियतनाम की राजधानी हनोई में होनी है।  इससे पहले यह दोनो नेता 12 जून 2018 को सिंगापुर में मिल चुके हैं।  इस भेंटवार्ता में कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए थे।  समझौतों पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिनों के बाद उत्तरी कोरिया ने एलान किया था कि अमरीका, इनको व्यवहारिक बनाने के प्रति गंभीर नहीं है।