पाकिस्तान में 120 से अधिक आतंकवादी गिरफ़्तार
पाकिस्तान के सुसरक्षा बलों ने आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए इस देश के विभिन्न क्षेत्रों से 121 आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने आतंकवादी गुटों के विरुद्ध छेड़े अभियान के अन्तर्गत 121 आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है। इसी प्रकार उन्होंने 182 धार्मिक मदरसों की भी जांच-पड़ताल की। इस बारे में विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है। पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी विभाग NACTA ने हाल ही में इस देश में 68 आतंकवादी गुटों को प्रतिबंधित करने का एलान किया था। पाकिस्तान की सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध एक नया अभयान छेड़ा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में आतंकी या तो मारे गए या फिर घायल हुए हैं। पाकिस्तान के भीतर जुन्दुल्लाह, सिपाहे सहाबा, लश्करे झंगवी, जमाअते अहरार और दाइश जैसी ख़तरनाक गुट सक्रिय हैं।