वेनेज़ुएला ने अमरीकी कूटनयिकों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया
वेनेज़ुएला की सरकार ने अमरीकी कूटनयिकों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है कि वे इस देश से निकल जाएं।
रोएटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार वेनेज़ुएला की सरकार ने अमरीकी कूटनयिकों को एेसे समय में यह अल्टीमेटम दिया है कि जब इस देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प पर अपने देश में साइबर गड़बड़ी फैलाने का आरोप लगाया है जिसके चलते पूरे वेनेज़ुएला में बिजली कट गई थी। वेनेज़ुएला की सरकार के बयान में कहा गया है कि इस देश में अमरीकी कूटनयिकों की उपस्थिति, वेनेज़ुएला की शांति, एकता व स्थिरता के लिए ख़तरनाक है।
दूसरी ओर वेनेज़ुएला के अटाॅर्नी जनरल तारिक़ विलियम साब ने कहा है कि उन्होंने देश के उच्चतम न्यायालय से अपील की है कि वह देश के बिजली नेटवर्क में गड़बड़ी फैलाने के मामले में अमरीका के पिट्ठू विपक्षी नेता ख़्वान ग्वायडो की भूमिका की जांच करे। वेनेज़ुएला में बिजली कट जाने के कारण पिछले कई दिनों से इस देश की जनता को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। (HN)