वेनेज़ुएला ने ईरान से लगाई मदद की गुहार
लैटिन अमेरिकी देश वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने देश के ऊर्जा केन्द्रों पर होने वाले हालिया साइबर हमलों का पता लगाने के लिए ईरान से मदद मांगी है।
समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़, वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने साइबर हमलों को रोकने में अनुभव रखने वाले देशों और संस्थाओं से सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने इस्लामी गणतंत्र ईरान सहित संयुक्त राष्ट्र संघ, चीन और रूस से अपील की है कि वे वेनेज़ुएला के ऊर्जा केंद्रों पर अमेरिका द्वारा किए गए साइबर हमलों की जांच में उनकी मदद करें।
वेनेज़ुएला का राष्ट्रपति ने इसके अलावा एक विशेष समिती बनाने का आदेश जारी किया है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की सेवाएं लिए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय समिती में शामिल विशेषज्ञ वेनेज़ुएला के ऊर्जा केंद्रों पर हुए साइबर हमलों का तुरंत सुराग़ लगाएंगे। मादूरो ने इस बात का भी दावा किया है कि उनके देश के ऊर्जा केंद्रों पर अमेरिका के ह्यूस्टन और शिकागो शहर से साइबर हमला हुआ है। इस बीच चीन ने वेनेज़ुएला में पुनाः बिजली की आपूर्ति के लिए सहयोग की पेशकश की है।
उल्लेखनीय है कि वेनेज़ुएला के सरकार विरोधियों ने इस देश की बिजली व्यवस्था पर हमला करके 15 प्रांतों से बिजली की आपूर्ति ठप कर दी है। ज्ञात रहे अमरीका, वेनेज़ुएला पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही वहां के सरकार विरोधियों का समर्थन करके वेनेज़ुएला की सरकार का तख्ता पलटना चाहता है। (RZ)