मध्य पूर्व में अमरीकी प्रभाव कम हो गया , रिचर्ड हास्स
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73716-मध्य_पूर्व_में_अमरीकी_प्रभाव_कम_हो_गया_रिचर्ड_हास्स
अमरीकी विदेश संबंध परिषद के प्रमुख ने कहा है कि मध्य पूर्व के परिवर्तनों में स्थानीय खिलाड़ी अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०१९ ०८:२४ Asia/Kolkata
  • मध्य पूर्व में अमरीकी प्रभाव कम हो गया , रिचर्ड हास्स

अमरीकी विदेश संबंध परिषद के प्रमुख ने कहा है कि मध्य पूर्व के परिवर्तनों में स्थानीय खिलाड़ी अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं।

सीएफआर के प्रमुख  रिचर्ड हास्स ने युरेशिया ग्रुप के यॅान ब्रेमर से एक संक्षिप्त साक्षात्कार में इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या अमरीका से आगे का मध्य पूर्व निकट है? कहा कि हम इस समय भी काफी हद तक इस दशा में हैं। 

रिचर्ड हास्स ने कहा कि अमरीका अब तक मध्य पूर्व से निकला नहीं है किंतु उसका प्रभाव काफी कम हो गया। 

उन्होंने कहा कि शीत युद्ध के अंत के बाद से मध्य पूर्व ने सीमा से अधिक अमरीका की ऊर्जा को अपने में लगाया है। 

उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में, आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध, परमाणु अप्रसार, तेलअबीव की मदद और शरणार्थियों की बाढ़ को युरोप पहुंचने से रोकने जैसे बहुत से अमरीकी हित हैं किंतु इसके बावजूद मध्य पूर्व में अतीत की तुलना में अमरीका की ऊर्चा कम खर्च हो रही है। 

याद रहे अमरीकी की ओर से आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध का दावा एेसी हालत में किया जा रहा है कि जब अमरीका ने इराक़ और सीरिया में अशांति में सब से अधिक भूमिका निभाई है और उस पर आतंकवादियों की सहायता के आरोप भी लगते रहे। (Q.A.)