अमरीका ने चुराए हमारे पांच अरब डाॅलरः वेनेज़ुएला
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति का कहना है कि अमरीका ने इस देश के 5 अरब डाॅलर चुरा लिए हैं।
निकोलस मादूरो ने कहा है कि ट्रम्प प्रशासन ने हमारे वह 5 अरब डाॅलर चुरा लिए जो हमने दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के लिए विशेष किये थे। उन्होंने कहा कि अमरीका ने हमारे वे पैसे चुरा लिए जो हमने वेनेज़ुएला के अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों, एंबुलेंसों और चिकित्सा उपकरणों के लिए रखे थे।
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने कहा कि स्वयं ट्रम्प और अमरीका के अधिकारियों ने वेनेज़ुएला की जनता के विरुद्ध मानवीय अपराध किये हैं। उन्होंने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि वेनेज़ुएला की जनता के विरुद्ध मानवीय अपराध करने वाले दावे कर रहे हैं कि वे वेनेज़ुएला की मानवीय स्तर पर सहायता करने जा रहे हैं।
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब इस देश के आंतरिक मामलों में अवैध हस्तक्षेप का क्रम पिछले कई महीनों से जारी है। अमरीकी सरकार ने इस देश में वेनेज़ुएला की संपत्तियों को सीज़ करने के बाद माूदरो सरकार के विरुद्ध प्रतिबंध लगा दिये हैं साथ ही वेनेज़ुएला की कूटनैतिक संपत्ति को इस देश के विपक्ष के नेता के हवाले कर दिया गया जो स्वयं को वेनेज़ुएला का राष्ट्रपति घोषित कर चुके हैं।