इमरान खान ने दी हिंदुओं को होली की बधाई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हिंदु भाइयों को होली पर बधाई दी है।
इमरान खान ने पाकिस्तान के हिंदू समुदाय को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इमरान खान ने अपने ट्वीट में कहा है कि हमारे हिंदू भाइयों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं। इसी बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरपर्सन बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने भी होली पर हिंदुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विट करके कहा है कि मेरे सभी हिंदू भाइयों और बहनों को होली की शुभकामनाएं। बिलावल भुट्टो ने लिखा है कि होली के मौके पर, आइए हम शांति और खुशी के संदेश फैलाएं।
उल्लेखनीय है कि होली का त्योहार सर्दियों की समाप्ति और वसंत की शुरुआत का प्रतीक है। इस त्योहार को 'रंगों के त्योहार' या 'प्रेम के त्योहार' के रूप में भी जाना जाता है। गुरूवार को पूरे उत्साह के साथ होली मनाई जा रही है।