दाइश की समाप्ति पर आधारित ट्रम्प का दावा सफेद झूठ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73852-दाइश_की_समाप्ति_पर_आधारित_ट्रम्प_का_दावा_सफेद_झूठ
सीरिया, रूस और ह्यूमन राइट्स वाॅच ने दाइश की समाप्ति पर आधारित ट्रम्प के दावे को सफेद झूठ बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २४, २०१९ १३:२२ Asia/Kolkata
  • दाइश की समाप्ति पर आधारित ट्रम्प का दावा सफेद झूठ

सीरिया, रूस और ह्यूमन राइट्स वाॅच ने दाइश की समाप्ति पर आधारित ट्रम्प के दावे को सफेद झूठ बताया है।

रूस की सरकार ने घोषणा की है कि अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से तथाकथित दाइश विरोधी गठबंन के माध्यम से दाइश की समाप्ति का एलान, वास्तविकता से बहुत दूर है।  रूस का कहना है कि ट्रम्प का यह बयान लोगों को संतुष्ट नहीं कर सकता क्योंकि वर्तमान स्थिति यह है कि इस समय सीरिया में बहुत बड़ी संख्या में दाइश के आतंकवादी मौजूद हैं।  इसी बीच ह्यूमन राइट्स वाॅच की ओर से घोषणा की गई है कि ट्रम्प का बयान किसी भी स्थिति में भरोसे के योग्य नहीं है क्योंकि अभी भी सीरिया में और फ़ुरात के पूर्व और पश्चिम में दाइश के आतंकवादी सक्रिय हैं।  उधर सीरिया की सरकार ने एलान किया है कि इस देश में दाइश का अस्तित्व मौजूद है।  सीरिया सरकार के बयान के अनुसार दाइश का मुक़ाबला सीरिया की सेना कर रही है न कि अमरीकी सेना।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि तथाकथित अन्तर्राष्ट्रीय दाइश विरोधी गठबंधन ने इराक़ और सीरिया से दाइश का समूल सफाया कर दिया है।  उन्होंने साथ ही यह भी कहा है कि फिर भी हमें होशियार रहने की ज़रूरत है।

उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद अपने एक संबोधन में स्वीकार किया था कि वाशिंग्टन ही आतंकवादी गुट दाइश को जन्म देने वालों में से एक है।