स्वेडन की राजधानी में धमाका कई घायल, जांच जारी
Mar २७, २०१९ १५:२२ Asia/Kolkata
स्वेडन की राजधानी स्टाकहोम में एक धमाके में कोई लोग घायल हो गए हैं।
धमाका पश्चिमी स्टाकहोम के औद्योगिक एरिया में हुआ है जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। अब तक यह नहीं पता चल सका है कि धमाके का कारण क्या था।
पुलिस बयान के अनुसार जिस जगह धमाका हुआ है उसके क़रीब की एक इमारत तथा एक होटल की खिड़कियां टूट गईं जबकि कई कारों को भी नुक़सान पहुंचा है।
अभी इस मामले में कोई गिरफ़तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस इस घटना की कई पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बारे में अधिक ब्योरे की प्रतीक्षा है।
टैग्स