अब कनाडा के क्यूबेक प्रान्त में हिजाब पर पाबंदी की तैयारी
कनाडा के क्यूबेक राज्य में एेसा कानून बनाने की तैयारी हो रही है जिसके अंतर्गत स्कूल टीचरों, पुलिसकर्मियों, जजों और अन्य सरकारी कर्मचारियों पर इस्लामी हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
क्यूबेक प्रान्त के अधिकारियों ने गुरुवार को इस कानून का मसौदा तैयार कर लिया है।
इस बिल के अनुसार सरकारी कर्मचारी, मुसलमानों के हिजाब सहित किसी भी धार्मिक प्रतीक का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
क्यूबेक की स्टेट एसेंबली में कट्टरपंथियों की बढ़त की वजह से यह कहा जा रहा है कि यह बिल, कानून बन जाएगा।
मानवाधिकार संस्थाओं ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है और कहा है कि यह क़ानून, कनाडा की बहु संस्कृति और स्वतंत्र छवि को नुकसान पहुंचाएगी।
रिपोर्टों के अनुसार इस बिल के बाद कनाडा के इस राज्य में धार्मिक अल्पसंख्यकों में बेचैनी है। (Q.A.)