लंदन में मस्जिद पर फिर हमला!
ब्रिटेन में लंदन पुलिस ने एक मस्जिद पर चाक़ू से हमले के बाद उसे बंद कर दिया गया है।
फार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार ब्रिटेन की पुलिस शुक्रवार को बताया है कि लंदन के केन्द्र में एक मस्जिद के निकट एक व्यक्ति पर चाक़ू से हमला किया गया और हमले के शिकार व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ब्रिटेन की पुलिस ने कहा है कि यह हमला आतंकवादी नहीं था और हमलावर की तलाश जारी है।
पुलिस घटनास्थल और उसके निकट मस्जिद के आस पास तैनात कर दी गयी है।
गत 20 मार्च को भी वेट्टोन में एक मस्जिद पर हमला किया गया था जबकि ब्रिचफील्ड, स्लैड और ब्राॅडवे की मस्जिदों पर भी हमले हुए थे।
16 मार्च को भी लंदन में कुछ कट्टरपंथियों ने नमाज़ियों और उनकी कारों पर हमला कर दिया था।
न्यूज़ीलैंड में 15 मार्च को एक आतंकवादी ने दो मस्जिदों पर हमला कर दिया था जिनमें 52 लोग हताहत और दसियों अन्य घायल हो गये थे ।
हालिया महीनों में पश्चिमी देशों में कट्टरपंथियों और नस्लभेद करने वालों की ओर से मस्जिदों और धार्मिक स्थलों तथा पलायनकर्ताओं पर हमलों में वृद्धि हुई है। (Q.A.)