ब्रेग्ज़िटः ब्रिटिश संसद फिर किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74066-ब्रेग्ज़िटः_ब्रिटिश_संसद_फिर_किसी_नतीजे_तक_नहीं_पहुंच_सकी
ब्रिटेन के सांसद एक बार फिर ब्रेग्ज़िट के अगले चरण के बारे में प्रस्तावों को मंज़ूरी नहीं दे सके।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०१९ ०९:०६ Asia/Kolkata
  • ब्रेग्ज़िटः ब्रिटिश संसद फिर किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी

ब्रिटेन के सांसद एक बार फिर ब्रेग्ज़िट के अगले चरण के बारे में प्रस्तावों को मंज़ूरी नहीं दे सके।

ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस आफ़ कामन्स में युरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के प्रस्तावों पर वोटिंग हुई जिनमें कस्टम युनियन और ब्रिटेन को नार्वे की भांति सिंगल मार्केट में रखने के प्रस्ताव शामिल थे लेकिन इनमें से किसी भी प्रस्ताव को बहुमत नहीं मिल सका।

प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं थे अतः ब्रिटेश सरकार के लिए इस पर कोई क़दम उठाना ज़रूरी नहीं है।

टेरेज़ा मे के पास अब 12 अप्रैल तक समय है कि जिसके दौरान वह या तो यूरोपीय संघ से इस डील को व्यवहारिक बनाने के लिए अतिरिक्त समय मांगें या फिर ब्रिटेन को बिना किसी डील के ही यूरोपीय संघ से निकलना पड़ेगा।

सबसे कम अंतर से ख़ारिज जोने वाले प्रस्ताव में कस्टम युनियम का सुझाव था जिसको केवल तीन वोटों से नामंज़ूर किया गया।

एक और रेफ़रेन्डम कराने के प्रस्ताव के पक्ष में सबसे अधिक 280 वोट पड़े लेकिन फिर भी इस प्रस्ताव को 12 वोटों के मारजिन से नाकामी मिली।