परमाणु समझौते के खिलाफ ट्रम्प की बयानबाज़ी जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74085-परमाणु_समझौते_के_खिलाफ_ट्रम्प_की_बयानबाज़ी_जारी
अमरीकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर ईरान के साथ परमाणु समझौते को त्रासदी बताते इस बात पर खुशी प्रकट की है कि उससे अमरीका के निकलने के बाद ईरानी जनता पर आर्थिक दबाव पड़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०३, २०१९ ०८:५८ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते के खिलाफ ट्रम्प की बयानबाज़ी जारी

अमरीकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर ईरान के साथ परमाणु समझौते को त्रासदी बताते इस बात पर खुशी प्रकट की है कि उससे अमरीका के निकलने के बाद ईरानी जनता पर आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार की रात रिपब्लिकन्स के एक कार्यक्रम में दावा किया कि उन्होंने अमरीका को ईरान के त्रासदीपूर्ण परमाणु समझौते से बाहर निकाला और अब ईरान बदल चुका है। 

अमरीकी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि हम ने ईरान को एक अरब आठ सौ मिलयन डालर पैसे दिये, हमने हवाई जहाज़ को पैसे से भर कर उन्हें दिया। 

ट्रम्प ने यह दावा एसी दशा में किया कि जब अब भी ईरान के अरबों डालर, अमरीकी सरकार ने विभिन्न बहानों से दबा कर रखे हैं। 

इसी  मध्य अमरीकी विदेशमंत्रालय में ईरान एक्शन ग्रुप के प्रमुख ब्रायन हुक ने दावा किया है कि ईरान के तेल पर प्रतिबंध से जिन आठ देशों को अमरीका ने छूट दी थी उनमें से तीन देशों ने ईरान से तेल आयात शून्य तक पहुंचा दिया है। 

ट्रम्प, परमाणु समझौते से निकलने पर एेसी दशा में गर्व कर रहे हैं कि जब उनके इस निर्णय की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है।(Q.A.)