बोइंग-737 के सीईओ ने मांगी सार्वजनिक मांफी
अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इंडोनेशिया और इथियोपिया में बोइंग-737 मैक्स विमान दुर्घटना में मारे गए 346 लोगों के लिए सार्वनिक रूप से माफी मांगी है।
संचार माध्यमों के अनुसार बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीइओ डेनिस मुइलबेनबर्ग ने मुइलबेनबर्ग ने अपने माफीनामे में कहा कि बोइंग-737 मैक्स में दुर्घटनाओं में खोए हुए जीवन के लिए दिल से खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी हमारे दिल और दिमाग पर भारी पड़ रही है। हम उनके प्रियजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हैं। बोइंग-737 के सीइओ का यह माफीनाम विमान दुर्घटना के 25 दिन बाद आया है। बोइंग कंपनी के सीइओ ने कहा कि बहुत जल्द ही दोनों विमान दुर्घटनाओं का विवरण पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 10 मार्च, 2019 की सुबह इथियोपिया एयरलांइस का बोइंग-737 मैक्स 8 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें चार भारतीयों सहित 157 लोगों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना, विमान के उड़ान भरने के करीब छह मिनट बाद ही हो गई थी। उस वक्त विमान की ऊंचाई 8600 फीट थी जबकि इसकी गति 441 किमो प्रतिघंटा थी। छह महीनों के भीतर बोइंग के इसी मॉडल का दूसरा प्लेन क्रैश होने से पूरी दुनिया में इसका इस्तेमाल कर रही एयरलाइंन कंपनियों में हड़कंप मच गया था।
इथियोपिया विमान दुर्घटना के बाद 18 से ज्यादा देशों ने बोइंग-737 मैक्स विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है जबकि कई अन्य देशों ने इन विमानों के लिए अपना एयर स्पेस भी बंद कर दिये हैं। इससे पहले इंडोनेशियाई कंपनी लॉयन एयर का इसी मॉडल का नया विमान जकार्ता में अक्टूबर 2018 में क्रैश हुआ था। इस विमान हादसे में भी 189 लोगों की मौत हुई थी। विशेष बात यह है कि क्रैश होने वाले ये दोनों विमान एकदम नए थे। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर समय रहते विमान में आ रही तकनीकी खामियों पर ध्यान दिया जाता तो इन हादसों को शायद टाला जा सकता था।