चीन और अमरीका के बीच जल्द ही हो सकता है समझौता
चीन के उप प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि अमरीका के साथ शीघ्र ही व्यापारिक समझौता हो सकता है।
चीन के सरकारी टीवी के अनुसार इस देश के उप प्रधानमंत्री लियूही ने कहा है कि लंबी वार्ता के बाद चीन और अमरीका, व्यापारिक युद्ध को समाप्त करने के निकट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना पाई जाती है कि दोनो देशों के बीच बहुुत जल्दी व्यापारिक समझौता होने वाला है।चीनी उप प्रधानमंत्री ने अमरीकी अधिकारियों के साथ 9 चरणों की वार्ता के बाद कहा कि मैंने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ भेंट करके चीनी राष्ट्रपति का संदेश उनको दिया है।
दूसरी ओर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चीनी अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता सफल रही है किंतु अभी इस घोषणा से बचना चाहिए कि चीन और अमरीका के बीच कोई व्यापार समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ वार्ता सफल रही है। ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष चीन और अमरीका के बीच व्यापारिक युद्ध छिड़ गया था जिसके कारण दतनो देशों ने एक-दूसरे पर अरबों डाॅलर के व्यापार शुल्क लगा दिये थे।