दक्षिणी कोरिया को उत्तरी कोरिया की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74196-दक्षिणी_कोरिया_को_उत्तरी_कोरिया_की_चेतावनी
अमरीका से F-35-A विमान ख़रीदने के कारण उत्तरी कोरिया ने दक्षिणी कोरिया को चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०१९ ०५:३१ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी कोरिया को उत्तरी कोरिया की चेतावनी

अमरीका से F-35-A विमान ख़रीदने के कारण उत्तरी कोरिया ने दक्षिणी कोरिया को चेतावनी दी है।

उत्तरी कोरिया की सरकारी वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि दक्षिण कोरिया द्वारा अमरीका से रडार से बचने वाले F-35-A विमान ख़रीदे हैं।  इस रिपोर्ट में इन विमानों की ख़रीदारी को शत्रुतापूर्ण कार्यवाही बताया गया है।  उत्तरी कोरिया के अनुसार इस काम से कोरिया प्रायःद्वीप में तनाव पैदा होगा और यह इस प्रायःद्वीप में शांति की स्थापना में बहुत बड़ी बाधा है।

पिछले महीने दक्षिणी कोरिया ने अमरीका से दो, F-35-A विमान ख़रीदे थे।  इस वर्ष के अंत तक अमरीका की ओर से दक्षिणी कोरिया को दस अन्य विमान मिल जाएंगे।  ज्ञात रहे कि सन 2014 में दक्षिणी कोरिया ने अमरीका से F-35-A विमान ख़रीदने के लिए वाशिग्टन से 6.5 अरब डाॅलर का समझौता किया था।